पेयजल समस्या को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

कठुआ 06 मई (हि.स.)। पेयजल समस्या को लेकर शहर के वार्ड 1 और 17 के लोगों का शिष्यमंडल जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मिला। उससे पहले लोगों ने जल शक्ति विभाग कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों में शामिल भाजपा नेता रजत कुल्लर ने कहा कि विभाग के बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। मजबूरन हमें जल शक्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने कहा विभाग के कई बार हमने चक्कर लगाए लेकिन हमेशा हमें झूठे आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। लेकिन लोगों की पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है शहर में पानी की समस्या भी बढ़ती जा रही है लेकिन कार्यालय में बैठे अधिकारी कोई कड़ा संज्ञान नहीं लेते। वार्ड के लोगों ने कहा कि जल्द अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन हमें सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन//बलवान

   

सम्बंधित खबर