जांजगीर: परदादी का हाथ पकड़कर तान्या पहुंची मतदान केन्द्र, एक साथ चार पीढ़ी ने किया मतदान
- Admin Admin
- May 07, 2024
![](/Content/PostImages/DssImage.png)
कोरबा/ जांजगीर, 07 मई (हि.स.)। जैजैपुर (आंशिक) विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 161 करमनडीह में परपोती तान्या चंद्रा अपनी परदादी का हाथ पकड़कर मतदान केन्द्र वोट डालने पहुंची। उनके साथ उनकी दादी एवं उनकी मां भी साथ में थी। एक साथ चार पीढ़ी परदादी शांति बाई, दादी शिव कुमारी एवं मां लक्ष्मी बाई सहित तान्या चन्द्रा ने लोकतंत्र के महापर्व में सम्मिलित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
दूसरी बार वोट कर रहें दिव्यांश यादव ने अपने दादा दादी आनंद राम यादव, श्रीमती आर के यादव, माता श्रीमती दीप्ती यादव के साथ डाईट के मतदान केन्द्र में मतदान किया। इसी प्रकार अकलतरा विकासखंड के ग्राम पौना में चार पीढ़ी के लोग मतदान करने गए।बुल्दूराम के साथ उसके बेटा तीज राम, पोते तोरेन्द्र व तीज राम के भाई के परपोते सुरेन्द्र ने मतदान किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी /केशव