उत्तराखण्ड इंटक प्रभारी का हरिद्वार पहुंचने पर स्वागत किया

हरिद्वार, 07 मई (हि.स.)। चेतन ज्योति आश्रम भूपतवाला में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन के नेतृत्व में उत्तराखंड के इंटक प्रभारी डॉक्टर राजेश शर्मा का हरिद्वार में प्रथम बार आने पर स्वागत किया गया। इस दौरान विशाल कुमार को महानगर युवा इंटक का सचिव मनोनीत किया गया। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में कांग्रेस हर जगह फाइट करती हुई नजर आ रही है। उत्तराखंड में कम से कम तीन सांसद कांग्रेस के बनेंगे। अब आगे का समय कांग्रेस का है।

उन्होंने कहाकि महंगाई, भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान हो चुकी है। अब आम जनता ने कांग्रेस का हाथ पड़कर आगे चलने का फैसला ले लिया है। गठबंधन से कांग्रेस को बहुत सांसद का सपोर्ट रहेगा, जिससे प्रधानमंत्री कांग्रेस का बनना तय है। उन्होंने कहाकि कांग्रेस ने हमेशा सबका साथ सबका विकास किया है। हरिद्वार में भेल फैक्ट्री और सिडकुल कांग्रेस की देन है। रुड़की में आईआईटी भी कांग्रेस की देन है। ऐसे ही बहुत सारे रत्न पूरे भारत देश में कांग्रेस पार्टी की ही देन है। कांग्रेस पार्टी ने कभी नफरत की राजनीति नहीं की है। सभी धर्म को एक जैसा सम्मान दिया है।

इस मौके पर विशाल कुमार, मंजू रानी, विनोद अरोड़ा, पूजा, हरजीत सिंह, अमन और आकाश आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर