चाय बागान के नाले में मिले तेंदुए के तीन शावक

जलपाईगुड़ी, 07 मई (हि.स.)। मेटेली ब्लॉक के एविल चाय बागान में तेंदुए का शावक दिखने से सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह काम करते समय मजदूरों ने बागान के 15बी सेक्शन के नाले में तेंदुए के तीन शावक को देखा। खबर फैलते ही बागान में काफी लोगों का तांता लग गया। सूचना मिलने के बाद खुनिया स्क्वाड के वनकर्मी मौके पहुंचे। इसके बाद वन कर्मियों ने तेंदुए के शावक को नाले में ही छोड़कर क्षेत्र को खाली करने की सलाह मजूदरों को दी।

वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक तेंदुआ अपने शावकों को सूर्यास्त के बाद मां ले जाएगी। इसलिए चाय बागान के मजदूरों को शावकों से दूर रहने की बात कही गई है। इससे पहले भी एविल चाय बागान में कई बार तेंदुए के शावक देखे गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर