झामुमो ने तोरपा प्रखंड में चलाया जनसंपर्क अभियान चलाया

खूंटी, 7 मई (हि.स.)। झामुमो नेता सुदीप गुड़िया कें नेतृत्व में तोरपा प्रखंण्ड के फटका, गुंम्पीला गौरबेड़ा उनुक्दा, सरगेला गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को विजयी बनाने की अपील ग्रामीणों से की।

उन्होंने कहा कि भाजपा को विकास से मतलब नहीं है। भाजपा जाति, धर्म, संप्रदाय के नाम पर राजनीति करती है। भाजपा खूंटी में 45 साल से अधिक समय से प्रतिनिधित्व कर रही है, लेकिन क्षेत्र का कोई विकास नहीं हो सका है। इसके करण हैं भाजपा के सांसद अर्जुन मुंडा। केन्द्रीय मंत्री रहते हुए भी खूंटी लोकसभा क्षेत्र पिछड़ा रहा। महागठबंधन के प्रत्याशी कलीचरण मुंडा को भारी मतों से चुनाव जीतना है।

जिला परिषद सदस्य सोसंती कोनगाड़ी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार पर चुप्पी साधनेवाली भाजपा सरकार को केंद्र से उखाड़ फेंकाना है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर