उच्च माध्यमिक : डाक्टर बनना चाहती हैं लड़कियों में अव्वल कूचबिहार की प्रतीची

कूचबिहार, 8 मई (हि.स.)। राज्य में 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। कूचबिहार की प्रतीची राय तालुकदार ने राज्य में चौंथा स्थान प्राप्त किया है। प्रतीची कूचबिहार सुनीति अकादमी की छात्रा हैं। उसे कुल 493 अंक मिले है। प्रतीची राज्य में चौथे स्थान पर रहने के साथ-साथ लड़कियों में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। प्रतीची मेडिकल की पढ़ाई कर चिकित्सा क्षेत्र में नाम कमाना चाहती हैं।

कूचबिहार शहर के 18 नंबर वार्ड के पाटाकुरा इलाके की रहने वाली प्रतीची के माता-पिता दोनों शिक्षक है। प्रतीची की सफलता से पिता प्रणव राय तालुकदार और मां झूमा साहा तालुकदार काफी खुश है। अपनी सफलत पर प्रतीची ने कहा कि वह रात में कम, सुबह उठाकर अधिक पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के साथ-साथ गाना गाने में उसकी रुचि है। प्रतीची ने कहा कि वे आगे मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती है।

हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

   

सम्बंधित खबर