आग की घटना में 10 घर और 8 दुकानें जलकर खाक

जम्मू (हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में मंगलवार रात भयानक आग लगने की घटना में 10 घर और 8 दुकानें जलकर राख हो गई। घटना में किसी भी प्रकार के जानी नुक्सान की कोई सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार बीती रात इलाके के एक घर में आग लग गई और यह आग तेजी से आस-पास के घरों में फैल गई और इसमें 10 घर आग की चपेट में आ गए। 10 के 10 घर जलकर राख हो गए हैं और उसमें रखा सारा सामान भी तबाह हो गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में 8 दुकानें भी जलकर राख हो गईं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस बीच अधिकारी नुकसान का आंकलन करने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं।

 

   

सम्बंधित खबर