डोगरा ग्रामीण ब्राह्मण सभा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

जम्मू। स्टेट समाचार
अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने के लिए डोगरा ग्रामीण ब्राह्मण सभा ने शुक्रवार को 20 माइल्स में एक विशाल ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया। डोगरा ग्रामीण ब्राह्मण सभा में प्रधान कृष्ण लाल शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत हवन, यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ हुई। कार्यक्रम में दौरान सौ छात्रों का यज्ञोपवीत संस्कार भी करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई जो थाती, डुमी, सुआ नंम्बर एक, अगोर, जंडियाल से होती हुई रांजन 20 माइल्स रिसोर्ट में सम्पन्न हुई। भव्य सम्मेलन के दौरान पद्मश्री पं. विश्वमूर्ति शास्त्री जी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे जबकि पंडित सुरेश शास्त्री, पं. विजय पराशर शास्त्री, पं. देवराज शास्त्री जी विशिष्ट अतिथि थे। सम्मेलन में पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा, अधिवक्ता अभिनव शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के महासचिव शक्ति दत्त शर्मा, सोमनाथ खजूरिया, विजय शर्मा, ब्राह्मण सभा अखनूर के प्रधान अशोक शास्त्री विशेष अतिथियों में रूप में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान मौजूद मुख्यातिथि पद्मश्री पं. विश्वमूर्ति शास्त्री जी ने लोगों को भगवान परशुराम के इतिहास और महत्व के बारे में बताया। उन्होंने सभा को सनातन धर्म समाज के रास्ते पर चलने और समाज में विभिन्न सामाजिक बुराइयों के खिलाफ युद्ध छेडऩे की भी अपील की। यह कहते हुए कि ब्राह्मण वह है जिसे शास्त्र और शस्त्र दोनों का ज्ञान है उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करने और इसे समाज में फैलाने का आह्वान किया ताकि एक अच्छी तरह से जागरूक समाज और राष्ट्र बन सके। पंडित सुरेश शास्त्री ने धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के साथ सभा को मंत्रमुग्ध करने के लिए भक्ति गीत और भजन गाए। विजय पराशर महाराज ने अपने प्रवचन में ब्राह्मण के दायित्वों पर प्रकाश डाला। इस दौरान सुरेश शर्मा, नीलकंठ शर्मा, भगवान दास शर्मा, अशोक शर्मा, केवल कृष्ण शर्मा, मदन लाल, किशोर शर्मा, परषोत्तम शर्मा, नरेश सूदन, अंकुश शर्मा, विनोद, विजय शर्मा, सनदीप शर्मा, सीता राम शर्मा, रोमेश शर्मा, तारा मनी शर्मा, सुरेश खजुरिया, राहुल सूदन, हिमांशु सूदन आदि मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर