भाजपा ने की गांव चलो अभियान कार्यशाला

जम्मू, 5 फ़रवरी (हि.स.)। पूर्व मंत्री और भाजपा जम्मू-कश्मीर के महासचिव डॉ. देविंदर कुमार मन्याल ने भाजपा के गांव चलो अभियान कार्यशाला को संबोधित किया, जिसमें रामगढ़ में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. मन्याल ने कहा कि पार्टी 7 फरवरी से गांव चलो अभियान शुरू कर रही है और यह तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें गांव चलो अभियान के बीजेपी स्वयंसेवक राज्य के हर गांव में जाएंगे और लोगों से मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं से अधिकतर लोगों को फायदा हुआ है, खासकर महिलाओं को। उन्होंने आगे कहा कि स्वयंसेवक उन लोगों के पास जाएंगे जो किसी न किसी कारण से लाभ पाने से अब भी बचे हुए हैं। मान्याल ने स्वयंसेवकों से आगे कहा कि संसदीय चुनाव नजदीक आ रहे हैं और यह प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का समर्पण है कि भाजपा लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए हमें काम करना होगा। चाहे किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना हो या महिलाओं के लिए सुकन्या योजना, हमें हर योजना के लाभार्थियों तक पहुंचना है।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

   

सम्बंधित खबर