सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल

कामरूप (असम), 11 मई (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिले के रंगिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुए एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि आज तड़के रंगिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक ही दिशा में जा रही बाइक (एएस-25एक्स-4702) को अन्य किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसकी वजह से बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम दोनों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, दोनों घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं दुर्घटना में शामिल वाहन चालक समेत मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर