भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के लिए महंत देव्या गिरी ने किया हवन

लखनऊ, 11 मई (हि.स.)। भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के लिए उनके समर्थक प्रचार के अपने तौर तरीके अपना रहे हैं। इसी तरह प्रसिद्ध मनकामेश्वर महादेव मंदिर की महंत देव्या गिरी ने शनिवार को मंदिर परिसर में ही देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह की चुनाव में विजय के लिए हवन पूजन किया।

महंत देव्या गिरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में लखनऊ सीट पर रक्षामंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह की पांच लाख से ज्यादा अंतर से जीत की कामना करते हुए 151 आहुतियां देकर आज हवन किया गया है। हवन में घी, खीर और शाकला सामग्री देकर भगवान शिव से विजय की कामना की गई है।

उन्होंने कहा कि हवन पूजन के दौरान मंदिर से जुड़े सेवादार उपमा पाण्डे, सुनीता, नीतू, गौरव शर्मा, दिनेश शर्मा, मनीष, आर्यन मुख्य रुप से उपस्थित रहे। महंत देव्या गिरी ने अधिक मतदान के लिए अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता अपने मत के अधिकार को समझते हुए मतदान अवश्य ही करें। मतदान दिवस पर पहली प्राथमिकता अपने मत को देने को दें।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/मोहित

   

सम्बंधित खबर