दो साल भी नहीं चलेगी तृणमूल सरकार, सूर्यकांत मिश्रा का दावा,

पांडुआ, 12 मई (हि.स.)। माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य सूर्यकांत मिश्रा ने भाजपा नेताओं की तरह तृणमूल सरकार के पतन का समय बताया। उनके मुताबिक, ममता बनर्जी की सरकार दो साल भी नहीं चलेगी। सूर्यकांत के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।

सूर्यकांत मिश्रा ने रविवार को हुगली लोकसभा सीट से माकपा उम्मीदवार मनोदीप घोष के समर्थन में पांडुआ में प्रचार किया। माकपा के इस नेता ने प्रचार के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की। सूर्यकांत ने ममता पर हमला बोलते हुए कहा, ''ममता बनर्जी जहां कालीघाट में हैं, एक दिन लोग उन्हें वहीं घेर लेंगे। उन्होंने कई लोगों के रुपए लूटे हैं। किसी को भी पकड़ा जा रहा है। जो लोग भ्रष्टाचार में शीर्ष पर हैं उन्हें नहीं पकड़ा जा रहा है। जनता सब समझ चुकी है।''

इस दिन सूर्यकांत यह भी कहा, ''दो साल बाद विधानसभा चुनाव होंगे। लेकिन तबतक तक तृणमूल सरकार नहीं बचेगी।''

उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और बंगाल ने हमेशा दावा किया है कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार गिर जाएगी। तमलुक से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गांगुली ने भी इस साल दिसंबर तक की समय सीमा तय कर दी है। और इस बार माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य सूर्यकांत मिश्रा ने उसी रास्ते पर चलकर तृणमूल सरकार के गिरने का समय तय कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर