कामपुर में गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

नगांव, (असम), 13 मई (हि.स.)। कामपुर में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान पुलिस ने तस्कर के पास से एक किलो 680 ग्राम गांजा बरामद किया।

गिरफ्तार गांजा तस्कर की पहचान धिंग निवासी इद्रीस अली के रूप में हुई है।

पुलिस को संदेह है कि गांजा धिंग से कामपुर में बिक्री के लिए लाया गया था। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर