जाली हस्ताक्षर करने के आरोप में बाजली में अधिवक्ता गिरफ्तार

बजाली (असम), 14 मई (हि.स.)। अतिरिक्त जिला आयुक्त के जाली हस्ताक्षर के लिए एक वकील को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना बजली की है। गिरफ्तार अधिवक्ता की पहचान बजाली की प्रीतम देव चौधरी के रूप में हुई है। वकील ने एक हलफनामे में बजाली के अतिरिक्त आयुक्त प्रांजल कोंवर के कथित जाली हस्ताक्षर किए थे।

बजाली जिला प्रशासन के मजिस्ट्रेट गौरव शेखर दास द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर वकील को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद वकील को पुलिस ने बजाली अदालत में पेश किया।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर