चोरी और डकैती में शामिल पांच गिरफ्तार

चोरी और डकैती में शामिल पांच गिरफ्तार

कामरूप (असम), 31 मार्च (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिले की हाजो पुलिस ने चोरी और डकैती मामले में शामिल पांच खूंखार डकैतों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि मवेशी चोरी और डकैती मामले में शामिल पांचों डकैतों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार डकैतों की पहचान नलबाड़ी जिले के गलदिघला निवासी महिबर, रमजान अली, रिंकू अली, नलबाड़ी जिले के घगारापार के बीजू अहमद और हाजो अधीयारपाड़ा निवासी अजीज अली के रूप में की गई है।

पुलिस ने डकैतों को उस समय गिरफ्तार किया, जब पांचों डकैत दो कार पर सवार होकर डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए हाजो के सिंगीमारी इलाके में धारदार हथियार लेकर पहुंचे थे। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर