पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि

पूर्णिया, 14 मई (हि.स.)। पूर्णिया सदर विधायक विजय कुमार खेमका ने पटना राजेन्द्र नगर स्थित संघ कार्यालय डॉ० हेडगेवार स्मृति सदन विजय निकेतन के परिसर में बिहार की सियासत के युगपुरुष पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी |

विधायक ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आकस्मिक निधन से बिहार भाजपा की राजनीति में अपूर्णीय क्षति हुई है | पूर्व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी का असमय निधन बिहार के लिए एक बड़ा सामाजिक, राजनीतिक नुकसान है | हम सबों के बीच उनका नहीं रहना पांच दशकों का संघर्ष तथा सादगी और संजीदा यात्रा का अंत है |

विधायक ने कहा वे बिहार के चंद नेताओं में सुमार थे और लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद् चारों सदनों के सदस्य रहे | विधायक श्री विजय खेमका ने कहा कि गार्जियन के रूप में सुशील कुमार मोदी जी से सदैव स्वस्छ राजनीति, सार्वजनिक जीवन में सेवा करने की प्रेरणा मिलती रहेगी |

हिंदुस्थान समाचार/नन्दकिशोर/चंदा

   

सम्बंधित खबर