मुख्यमंत्री से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

जयपुर, 15 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को उनके आवास पर लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। लघु उद्योग भारती को स्टोन मार्ट-2026 का आयोजक नियुक्त करने के लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

संस्था के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि देशभर में 575 से अधिक जिलों में लगभग 50 हजार उद्यमी सदस्यों के संग लघु उद्योग भारती आज विश्व का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है। लघु उद्योग भारती ने विगत दो दशक में देशभर में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर के नाम से 8 प्रदर्शनियां एवं इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग शो के नाम से 6 प्रदशनियां आयोजित की हैं। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती संस्थान सुनिश्चित करेगा कि स्टोन मार्ट-2026 का भव्य आयोजन हो तथा राजस्थान के पत्थर उद्योग को विश्व में एक नई पहचान मिले।

प्रतिनिधिमंडल में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र खुराना, नटवरलाल अजमेरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया, सह कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ईश्वर/सुनीत

   

सम्बंधित खबर