कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को पहुंचाई राहत: महेश्वर चोैहान

शिमला, 19 जून (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सतारूढ़ कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को राहत पहुंचाने का कार्य किया है। कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन बहाल और महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान राशि देने के महत्वाकांक्षी योजनाओं को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने महिलाओं को सम्मान राशि रुकवाने के लिये चुनाव आयोग का दरवाजा तक खटखटाया। कांग्रेस ने चुनावों के दौरान महिलाओं को गारंटी दी थी कि जिन महिलाओं को आदर्श आचार संहिता के चलते यह राशि जारी नही हुई है उन्हें चुनाव खत्म होने के तुरन्त बाद जारी कर दिया जाएगा उसे सरकार एक मुश्त तीन महीने की राशि 4500 रुपए देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार की बजह से कई महिलाएं सम्मान निधि के फॉर्म नही भर पाई थी उसके झूठे प्रचार का आज परदाफाश हो गया है। कांग्रेस की गारंटियां सरकार का राजधर्म है और सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके हरहाल पूरा किया जाएगा।

महेश्वर चैहान ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि आज उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के चुनाव क्षेत्र हरोली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुक्खबिंदर सिंह सुक्खू,मुकेश अग्निहोत्री, डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल की अगुवाई में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुक्ख सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया। ऊना जिला की 7280 महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी जिनके खातों में एक मुश्त 4500 रुपए का भुगतान हुआ।

चौहान ने आरोप लगाया है कि विपक्ष का रुवेया गैर जिम्मेदाराना है वह लगातार विकास की योजनाओं में रोड़ा अटका रहें है। भाजपा ने पिछले 15 महीनो में केंद्र से मिलने वाली मदद को रुकवाने का काम किया है। यहां तक त्रासदी के समय भी कांग्रेस सरकार को भाजपा का कोई भी समर्थन नही मिला। केंद्र से मिलने वाली वित्तीय मदद के प्रस्ताव का भी इन्होंने विरोध किया परंतु अब हिमाचल का जनता इनको पहचान चुकी है और वह भाजपा की हिमाचल विरोधी सोच को अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि 10 जुलाई को प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखायेगी और तीनों सीटें कांग्रेस की झोली में डाल कर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के हाथों को मजबूत करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील

   

सम्बंधित खबर