बकायदारों से टैक्स वसूली में जुटा हल्द्वानी नगर निगम

हल्द्वानी, 15 मई (हि.स.)। हल्द्वानी नगर निगम इस वित्तीय वर्ष के टैक्स वसूली में जुट गया है। और टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि नगर निगम के राजस्व बढ़ाने के लिए निगम की ओर से टैक्स वसूली के साथ-साथ बड़े बकायदारों को नोटिस देने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्य नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में 471 बड़े टैक्स पेयर हैं उनसे भी टैक्स वसूली की कार्रवाई चल रही है। साथ ही बड़े टैक्स पेयरों को नोटिस देकर टैक्स वसूली और जो टैक्स नहीं दे रहे हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर