कर्रा में 16 को मनाया जायेगा सीता नवमी महोत्सव

खूंटी, 15 मई (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में जिले के कर्रा प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर प्रांण में गुरुवार को सीता नवमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस आशय का निर्णय विहिप कें जिलाध्यक्ष विनोद जयसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को इस संगठनों की कर्रा में हुई सामूहिक बैठक में लिया गया। इस संबंध में विहिप के तोरपा प्रखंड अध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि जानकी महोत्सव कें दौरान पूजा-अर्चना, कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

विहिप और बजरंग दल का विस्तार

मौके पर विहिप और बजरंग दल का विस्तार किया गया। प्रशांत कुमार को विश्व हिंदू परिषद का कर्रा प्रखंड अध्यक्ष और रवींद्र सिंह को बजरंग दल संयोजक तथा मातृशक्ति संयोजिका अनिमा कुमारी, दुर्गा वाहिनी संयोजिका सीमा देवी को बनाया गया। साथ ही 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में विनोदद जयसवाल, एमपी सिंह, उमेश मांझी सहित कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर