जिला निर्वाची पदाधिकारी और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

खूंटी, 4 अप्रैल (हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत सचान ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यों के सफल निष्पादन को लेकर मुरहू प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

मुरहू प्रखंड के बूथ नंबर 214(आदिवासी भारतीय बालिका उच्च विद्यालय, फुदी), बूथ नंबर 248(मध्य विद्यालय जाते), बूथ नंबर 252(राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बिंदा पूर्वी भाग), बूथ नंबर 253(राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बिंदा पश्चिमी भाग), बूथ नंबर 274 (राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गोवा पश्चिमी), बूथ नंबर 275 (राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गोवा उत्तरी), बूथ नंबर 270 (आर.सी बालक मध्य विद्यालय, सर्वदा), बूथ नंबर 254(राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गुट्टू), बूथ नंबर 293(राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कुड़ापूर्ति पूर्वी), बूथ नंबर 294 (राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पश्चिमी), 279 (राजकीय उच्च विद्यालय, गिउरी), 287(राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय), 207 (लुबरेन मध्य विद्यालय, ससाटोली, बिचना पूर्वी), 208 (लुबरेन मध्य विद्यालय, ससाटोली, बिचना पश्चिमी भाग) का निरीक्षण किया गया।

भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के तहत किये जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की अधिकारियों ने जानकारी ली। साथ ही मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी बूथों पर बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि इस बात का विशेष घ्यान रखा जाना चाहिए कि कोई भी योग्य मतदाता अपने वोट देने के अधिकार से वंचित न हो सके।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर