मुख्यमंत्री शिंदे समूह की शिवसेना के कल्याण जिला प्रमुख ने दिया इस्तीफा

मुंबई, 15 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समूह की शिवसेना के कल्याण जिला अध्यक्ष अरविंद मोरे ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे कल्याण और ठाणे में शिंदे समूह को करारा झटका लगा है।

अरविंद मोरे ने यहां बुधवार को पत्रकारों को बताया कि कल्याण में पार्टी की ओर से सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी, लेकिन उन्हें सभा के दौरान नजरअंदाज कर दिया गया। इस समय चुनाव चल रहा है और सभी कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में पांच दिन बाकी है, अभी से उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। इसी वजह से उन्होंने खुद को शिंदे समूह से अलग कर लिया है। अरविंद मोरे ने बताया कि अभी तक उन्होंने किस पार्टी में जाना है, यह तय नहीं किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/सुनील

   

सम्बंधित खबर