टीजेएसबी बैंक नॉएडा में अपनी शाखा खोल सकती है

मुंबई ,10 अप्रैल ( हि स ) | राज्य के स्थानीय बैंकों में महाराष्ट्र में कारोबार बढ़ाने में अग्रणी ठाणे जनता सहकारी बैंक अब देश के चार राज्यों में सफलता पूर्वक अपनी शाखा चलाने के बाद अब उत्तर प्रदेश के नॉएडा में अपनी नै शाखा खोलने पर विचार कर रही है | आज ठाणे में ठाणे जनता सहकारी बैंक के चेयरमेन शरद गांगल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बैंक का कारोबार बढ़ने की स्थिति में ही हम नई जगह अपनी शाखा स्थापित करने का विचार करते हैं |

पत्रकारों को संबोधित करते हुए ठाणे जनता सहकारी बैंक के अध्यक्ष गांगल ने बताया कि रिजर्व बैंक ने हमें फाइनेंसियल साउंड और बेल मैनेजमेंट का दर्जा प्रदान किया है ,फलस्वरूप हमें और भी कई शाखाये स्थापित करने स्वतंत्रता प्राप्त है |

बैंक के अध्यक्ष शरद गांगल ने आगे बताया कि ठाणे जनता सहकारी बैंक ने अपना व्यवसाय वीस हजार करोड़ से बढ़ाकर 22 हजार 463 करोड़ किया है | इसके आलावा बैंक की कुल 139 शाखाएं हैं ,जिनमे सबसे अधिक 95 शाखा महाराष्ट्र में हैं | जबकि पिछले वर्ष रायगढ़ में कर्जत ,वालुंज में संभाजी नगर ,तथा गोवा में पर्वराम में नई शाखा खोली गई है | इसी तरह इस वर्ष 20 जून तक चार और नई शाखा ठाणे जनता सकरी बैंक खोलने जा रहा है | उल्लेखनीय है कि ठाणे के ठाणे जनता सहकारी बैंक की महाराष्ट्र ,गोवा ,गुजरात और मध्य प्रदेश में 139 शाखाएं कार्यरत हैं |

हिन्दुस्थान समाचार /रविंद्र

   

सम्बंधित खबर