अलवर में लू के थपेड़ों ने झुलसाया, शहर की सड़कें हुईं खाली

alwaralwaralwar

अलवर,17 मई (हि.स.)। जिलेभर में गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है। चाहे आमजन हो या पशु पक्षी, सभी इस गर्मी से प्रभावित हो रहे है। गर्मी से बचने के विभिन्न उपाय किए जा रहे है। अलवर में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच गया है। दोपहर में तेज धूप के कारण सडकें सूनी हो गई हैं। लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। जरूरी काम के लिए ही लोग घर से बाहर निकल रहे है। तेज गर्मी के कारण लोगों को दिनचर्या प्रभावित हुई है। अब लोग सुबह जल्दी या देर शाम को निकलना पसंद कर रहे है।

दिन रात चल रहे हैं पंखे, कूलर और एसी

गर्मी से बचने केलिए लोग पंखे, कूलर और एसी का सहारा ले रहे है। दिन रात अब इनके भरोसे ही गर्मी से बचा जा रहा है। सडकों पर पेड़ की छांव का सहारा लिया जा रहा है। टेंपरेचर हाई होने के कारण धूप में खड़ा होना मुनासिब नहीं हो रहा है। गर्मी के तेवर को देखते हुए अब लोगों को पेड़ों को याद आने लगी है।

वन्य जीव जंतुओं पर भी असर

गर्मी का असर वन्य जीव जंतुओं पर भी पड़ रहा है। जीव जंतु भी अब सुबह शाम ही जंगल में निकलते है। दोपहर को पेड़ को छांव में आराम करते है। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रकृति प्रेमी जगह जगह जीव जंतुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।

कूलर पंखों को दुकानों पर भीड़

तेज गर्मी दुकानदारों को रास आ रही है। कूलर, पंखे और एसी की दुकानों पर खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ लगी हुई है। दुकानदारों को माने तो इस गर्मी का सीजन अच्छा है। गर्मी के साथ ही उपकरणों की रेट भी बढ़ती जा रही है।

विकराल हुई पानी की समस्या

जिले के लोग आसमान से बरसती भीषण गर्मी से तो परेशान है हीं, लेकिन यहां दूसरी समस्या पीने के पानी की है। इसके लिए भी लोगों को रोजाना परेशान होना पड़ रहा है। हालत यह है कि शहर में रोजाना जनता सड़कों पर आकर अपना आक्रोश जता रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और नेता आंखे मूंदकर बैठे हुए है।

शहर के वार्ड 65 स्थित शिव कॉलोनी, गणपति विहार में पानी की किल्लत से परेशान महिला और पुरुष आज रोड पर आ गए। तिजारा फटक ओवरब्रिज के पास उन्होंने मुख्य सड़क जाम कर दी। सड़क पर पत्थर, बल्ली पटक बीच रोड पर खड़े हो गए। जाम के सड़क के दोनों ओर वाहनों को लंबी कतारें लग गई। वाहन चालकों और जाम लगाने वालो में निकलने को लेकर काफी बार बहस भी हुई। इस सबके चलते सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने के बाद शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन महिलाए जलदाय विभाग के अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ी रही। इस कारण करीब दो घंटे जाम लगा रहा है। महिलाओं ने कहा जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बाद भी पानी की समस्या पर ध्यान नहीं दिया। इसलिए मजबूरन आज जाम लगाना पड़ रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनीष/संदीप

   

सम्बंधित खबर