70 किलो दूषित मास को किया नष्ट, लापरवाह दुकानदारों के काटे चालान

जयपुर, 17 मई (हि.स.)। शहर में अवैध तरीके से चल रहे बूचड़खानों पर निगम नकेल कसने में जुटा है। ग्रेटर और हैरिटेज निगम लगातार नियम विरूद्ध चल रही मांस की दुकानों पर कार्रवाई कर रहा है। अवैध तरीके से संचालित की जा रही मीट और मांस की दुकानों के खिलाफ नगर निगम हेरिटेज ने अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को निगम की पशु प्रबंधन शाखा की टीम ने आदर्श नगर जोन में आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान निगम ने 70 किलो दूषित मांस जब्त कर नष्ट करवाया। मांस की दुकानों के संचालन में लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों के भी चालान काटे गए। नियम के विपरीत चल रहे बूचड़खाने को सीज किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश मीणा/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर