नैनीताल में आर्य समाज मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 20 से

नैनीताल, 17 मई (हि.स.)। जनपद में आर्य समाज मंदिर का 150वां वार्षिक उत्सव 20, 21 और 22 मई को मनाया जायेगा। इस दौरान प्रातः 7:30 बजे से सायंकाल 5:30 बजे तक भजन और उपदेश दिये जाएंगे।

यह जानकारी आर्य समाज मंदिर के मंत्री केदार रावत ने दी। उन्होंने कहा कि आचार्य अनुज शास्त्री यज्ञ और संगीताचार्य सुकृति आर्या भजनों के माध्यम से जनमानस को कर्तव्यबोध का उपदेश देंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. नवीन जोशी/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर