करतोया नदी से युवक का शव बरामद

जलपाईगुड़ी, 17 मई (हि.स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक के करतोया नदी से शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम संजीत उरांव (25) है। वह चाय श्रमिक था।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, युवक गुरुवार को साइकिल लेकर घर से निकला था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को करतोया नदी किनारे युवक का शव देखा गया।

प्राथमिक अनुमान है कि करतोया नदी में नहाने के दौरान युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर