सड़क पर गिरा विशालकाय वृक्ष, एक घायल

सिलीगुड़ी, 7 मई (हि.स.)। सिलीगुड़ी के सेवक रोड पर एक विशालकाय पेड़ गिर जाने से टोटो और स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना मंगलवार सुबह सेवक रोड स्थित डॉन बॉस्को मोड़ इलाके की है। घटना में स्कूटर चालक एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल युवती का नाम हुस्नआरा खातून है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, टोटो चालक बाल-बाल बच गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आज सुबह डॉन बॉस्को मोड़ पर एक पेड़ अचानक गिर गया। तभी उस रास्ते से एक टोटो और एक स्कूटर गुजर रहे थे। पेड़ टोटो के ठीक ऊपर गिर गया। जिससे टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान पेड़ का एक हिस्सा स्कूटी चालक हुस्नआरा के सिर पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस और सिलीगुड़ी नगर निगम कर्मी मौके पहुंचे। निगम के कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

   

सम्बंधित खबर