सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु

भागलपुर, 22 मई (हि.स.)। सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 140वीं जयंती पर बुधवार को भागलपुर के कुप्पाघाट स्थित महर्षि मेंही आश्रम से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में महर्षि में ही परमहंस जी महाराज के हजारों शिष्य शामिल हुए।

शोभायात्रा में महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की तस्वीर रथ पर रहकर फूल मालाओं से सजाया गया। शोभा यात्रा में काशी बनारस सहित महर्षि मेंही आश्रम के साधु संतों के साथ हजारों की संख्या में महिला और पुरुष शिष्यों ने हिस्सा लिया।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

/चंदा

   

सम्बंधित खबर