भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने की अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील

लखनऊ, 25 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने छठें चरण के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में विकसित भारत के लिए मतदान करने की अपील की है।

प्रदेश अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा कि देश व प्रदेशवासियों आज लोकसभा चुनाव-2024 के छठे चरण का मतदान है। सभी प्रबुद्ध मतदाताओं से मेरा करबद्ध निवेदन है कि पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग अवश्य लें। अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें, आपका एक वोट समृद्ध, शक्तिशाली और विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगा।

गौरतलब हो कि आज उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/मोहित

   

सम्बंधित खबर