टैक्सेशन बार एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष बने अनिल, अमित सचिव

मीरजापुर, 25 मई (हि.स.)। टैक्सेशन बार एसोसिएशन का सत्र 2024-25 के लिए चुनाव शनिवार को गुड़हट्टी रोड में चुनाव अधिकारी नीरज कुमार त्यागी और उप चुनाव अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव की देखरेख में हुआ। सहमति के आधार पर निर्वतमान अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल के पर्चा वापस लेने पर अनिल कुमार निर्विरोध अध्यक्ष बने।

अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन मनोज कुमार अग्रवाल एवं अनिल कुमार ने दाखिल किया। मनोज कुमार अग्रवाल के पर्चा वापस लेने पर अनिल कुमार निर्विरोध अध्यक्ष बने। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सुरेश चंद्र एवं मनीष कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सुरेश चंद्र के पर्चा वापस लेने पर मनीष कुमार निर्वाचित हुए। इसी प्रकार रोहित कुमार सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव सचिव, गुंजन सिंह उपसचिव, नवीन कुमार कोषाध्यक्ष, इरशाद अहमद सूचना मंत्री चुने गए।

आय व्यय निरीक्षक के पद पर नामांकन नहीं होने पर रितेश सिंह का मनोनयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कवलचंद्र वर्मा, राम सकल सिंह, पंकज कुमार, मनोज कुमार अग्रवाल, नीरज कुमार त्यागी, हेलाल अहमद एवं सुरेश चंद्र मनोनीत हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/मोहित

   

सम्बंधित खबर