अवैध शिकारी गिरफ्तार

दरंग (असम), 25 मई (हि.स.)। दरंग जिले के ओरांग राष्ट्रीय उद्यान से वन विभाग और पुलिस की टीम ने एक अवैध शिकारी को गिरफ्तार किया है।

वन अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस की मदद से चलाये गये अभियान के दौरान ओरांग राष्ट्रीय उद्यान से एक अवैध शिकारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अवैध शिकारी की पहचान हुसैन अली के रूप में की गई है।

गिरफ्तार आरोपित ओरांग राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों की हत्या करने की काफी लंबे समय से योजना बना रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। वन विभाग इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अवैध शिकारी से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर