राजमार्ग 127 पर पलटा गैस सिलेंडर ले जा रहा ट्रक

नगांव (असम), 29 मई (हि.स.)। सामागुरी में राष्ट्रीय राजमार्ग-127 पर गैस सिलेंडर ले जा रहा एक ट्रक पलट गया, जिससे बड़ी बाधा उत्पन्न हुई और स्थानीय निवासियों के बीच अफ़रा-तफ़री मच गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना सामागुरी के रंगगोरा तिनाली में हुई, जिससे यातायात में भारी बाधा हो गई। ट्रक (एएस-01एलसी-5266) पलटने से पहले नियंत्रण खो बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों को संदेह है कि चालक को गाड़ी चलाते समय नींद आ गई होगी, जिससे यह दुर्घटना हुई। हालाकि, सटीक कारण का अबतक पता नहीं चल पाया है।

घटना के समय ट्रक में मौजूद चालक और सहायक दोनों ही दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग-127 पर यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, क्योंकि आपातकालीन दल साइट को साफ करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे थे। सामान्य यातायात बहाल हो गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर