सर्विक्स और स्तन कैंसर को जड़ से मिटाने के लिए भारत में निर्मित एचपीवी टीका लगाना जरुरी

बीकानेर, 26 मई (हि.स.)। सर्विक्स कैंसर और स्तन कैंसर पर यहां रानीबाजार स्थित एपेक्स हाॅस्पीटल में एक स्वास्थ्य चर्चा का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य चर्चा में महिलाओं के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी भागीदारी निभाई।

उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए दंत चिकित्सक डाॅ. गुरजीत कौर ने अपना विशेष व्याख्यान देते हुए बताया कि आज के खान-पान और भागदौड़ भरी जिन्दगी में बहुत बीमारियों ने हमें घेर लिया है जिसमें कैंसर भी प्रमुख है। लेकिन चिकित्सा विज्ञान के नित नये अनुसंधान के बाद आज सर्विक्स कैंसर तथा स्तन कैंसर को जड़ से मिटा सकते है जिसके लिये भारत में निर्मित एचपीवी टीका हमारी मदद करता है। यह टीका बालिकाओं, महिलाओं के साथ पुरूषों को भी लगाना चाहिए। स्वास्थ्य चर्चा में बताया गया कैंसर होने से पूर्व या होने की अंदेशा होने पर किस तरह से सेल्फ असेसमेंट किया जाये ताकि समय इसका चेक अप करवाया जा सके।

डाॅ. कौर ने बताया कि हम प्रतिमाह होने वाली स्वास्थ्य चर्चा में अलग-अलग क्षेत्र की महिलाओं, संगठनों से विभिन्न तरह के स्वास्थ्य सम्बन्धी विषयों पर विशेषक चिकित्सकों के माध्यम से जागरूकता का कार्य करते है। एपेक्स अस्पताल में आयोजित इस स्वास्थ्य चर्चा में नारी शक्ति वूमेन एम्पावरमेंट संस्थान, सेल्फ एम्पालाॅयड एसोसियेशन, डाॅ गुरजीत कौर की मेडिकल टीम के साथ जन सेवा से जुड़ी महिलाओं ने इस स्वास्थ्य चर्चा में भाग लिया। इस अवसर पर समाजसेविका मधु खत्री, सीरम इंस्टीट्यूट से बीकानेर प्रतिनिधि पंकज लखारा व एपेक्स हाॅस्पीटल से जुड़े सलीम चिश्ती ने शिरकत की।

क्या होता है सर्विकल कैंसर

पांच प्रकार के कैंसर होते है जो महिलाओं के प्रजनन अंगों जैसे सर्विकल, ओवेरियन, युटेरियन, वेजाइनल और वल्वल को नुकसान पहुंचाते है। जब कैंसर सर्विक्स में होता है, तो इसे सर्विकल कैंसर कहा जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर