जनाजे के चार दिन बाद लौट आया युवक

दरंग (असम), 28 मई (हि.स.)। दरंग जिले के मिसामारी चर इलाके में एक युवक जनाजे के चार दिन बाद घर लौट आया।

स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बताया कि मिसामारी चर (नदी का मैदानी इलाका) का उमर अली नामक युवक काम की तलाश में घर पर किसी को नहीं बता कर निकाला था। उमर जब घर वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद उमर का कुछ पता नहीं चला तो उसके परिजनों ने मंगलदै थाने में लापता की शिकायत दर्ज कराई। चार दिन पहले मिसामारी चर के गाधोवा चापरी इलाके में एक सड़ा गला शव मिलने की जानकारी मिलते ही उमर के परिजन और गांव वाले पहुंचे। परिजनों ने शव को उमर अली का शव समझकर पोस्टमार्टम के बाद दफन कर दिया। घटना के चार दिन बाद उमर अली अपने घर लौट आया। इसके बाद उमर के परिजन को काफी आश्चर्य हुआ। चार दिन पहले उमर के परिजनों ने जिस शव को उमर का शव समझ कर कफन दफन किया वह शव किसका था। उसकी हत्या की गई या संभावित मौत हुई है। इस पूरे मामले की जांच करने में पुलिस जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार /श्रीप्रकाश/सुनील

   

सम्बंधित खबर