लोक संगीत उत्सव में कुतले खान ने समा बांधा : बीकानेर सिरमौर सम्मान से नौ विभूतियां सम्मानित

बीकानेर, 28 मई (हि.स.)। सुमंगल जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा रवींद्र रंगमंच के ओपन थियेटर में लोक संगीत उत्सव और बीकानेर सिरमोर सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

भाजपा नेता डॉ सुरेंद्रसिंह शेखावत के जन्मदिन पर बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी, श्री विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार और राजस्थान भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला के आतिथ्य में संपन्न हुए कार्यक्रम में लोक गायक कुतले खान ने समा बांध दिया। राजस्थानी स्वर लहरियों में वाद्य यंत्रों के साथ कुतले खान ने गाना शुरू किया तो दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। कुतले खान ने केसरिया बालम ,आफरीन आफरीन, लाल पीली अंखियां जैसे गीतों पर तबले और खुड़ताल की जुगलबंदी ने मौजूद हजारों दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इन्हे किया सम्मानित

सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला में जमीनी स्तर पर काम करने वाली नौ विभूतियों को बीकानेर सिरमौर सम्मान से नवाजा गया। अतिथियों के हाथों से जनसेवा के क्षेत्र में एडवोकेट जयनारायण व्यास, पर्यावरण और ग्राम स्वराज के क्षेत्र में निर्मल बरडिया, चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में डॉ एम दाऊदी, युवा प्रेरक किशोर सिंह राजपुरोहित एवम राजवीर सिंह चलकोई, रक्तदान के क्षेत्र में मरुधर ब्लड हेल्पलाइन, मानव सेवा हेतु टाइगर फोर्स लूणकरणसर, निशुल्क विधिक पैरवी के लिए एडवोकेट राजेंद्र नायक और निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अक्खाराम चौधरी को सिरमौर सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता शशि शर्मा, उद्योग जगत से जुड़े सुभाष मित्तल, जुगल राठी, जितेंद्र सुराना, भंवर पुरोहित, आर के सुथार , हरीश बी शर्मा, विकास भास्कर, गौरव शर्मा, डॉ अजय कपूर, ट्रस्ट से जुड़े डॉ अशोक भाटी, पियूष पुरोहित, विक्रम सिंह भाटी, देवी सिंह शेखावत, कुंदन सिंह, बृजमोहन रामावत, रफीक अहमद, राहुल बाल्मिकी, दीपक राठौड़, गौरव कालीपहाड़ी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर