आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत

कूचबिहार, 30 मई (हि.स.)। कूचबिहार के शीतलकुची ब्लॉक के गोसाईरहाट ग्राम पंचायत के गरखोला इलाके में गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई। मृत किशोर का नाम दीपजॉय बर्मन (15) था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वह सुबह खेत में धान काटने गया था। इसी दौरान अचानक तेज बरसात शुरू हो गई और वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दीपजॉय आठवीं कक्षा में गोसाईरहाट हाई स्कूल में पढ़ रहा था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह परिवार के अन्य लोगों के साथ घर से 200 मीटर दूर खेत में गया था। उसी समय अचानक बारिश होने लगी। दीपजॉय घर वापस आ रहा था। जब वह खुले मैदान से गुजर रहा था तो अचानक उस पर बिजली गिर पड़ी।

स्थानीय निवासी तुरंत दीपजॉय को माथाभांगा उप-जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर