पूर्व मुखिया के निधन पर मंत्री रत्नेश सादा ने परिजन से मिल सांत्वना दी

सहरसा -रत्नेश सादा

सहरसा, 02 जून (हि.स.)। जिले के बनमा इटहरी प्रखंड के सुगमा गांव निवासी पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह (78) के निधन रविवार को बिहार सरकार के मद्द निषेध व निबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढ़ाढस बढ़ाया।

उन्होंने कहा की प्रमोद बाबू अपने राजनीतिक जीवन में कुशल नेतृत्व कर्ता के रूप में जाने जाते थे। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। जिले भर में उनकी एक अलग प्रतिष्ठा थी। बनमा ईटहरी खासकर के सहुरिया पंचायत में अगर सड़क टूट जाती,बिजली नहीं आती, लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती थी तो वह जिले के तमाम अधिकारी से लेकर विभागीय लोगों को फोन कर लोगों के लिये समुचित व्यवस्था के लिए वह प्रयासरत रहा करते थे।

खगड़िया के पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर भी शोकाकुल परिवारों से मिल ढ़ाढस बढ़ाते कहा की 30 वर्ष मुखिया रह चुके स्व. प्रमोद बाबू के राजनीतिक जीवन को एक कुशल नेतृत्व कर्ता के रूप में बताया। इस दौरान मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयकुमार सिंह ,पप्पू कुमार झा, संजय विश्वास, हरदेव मुखिया, हंसराज सिंह, विजेंद्र यादव,धीरेंद्र सिंह, संजय सिंह,राजीव कुमार उर्फ मुन्ना,वीरेंद्र कुमार सिंह,रत्नेश रंजन, मुकेश कुमार सिंह, लटुरन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर