जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के 53 सदस्यीय उत्तर बिहार प्रदेश कमिटी की घोषणा

अररिया 03 मई (हि.स.)। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने उत्तर बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने 53 सदस्यीय प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के नामों की सूची जारी किया है। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष कुमार ने अररिया जिला से नव मनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि जेएसएफ की राष्ट्रीय नेतृत्व व दायित्व निर्धारण समिति के सहमति के उपरांत यह मनोनयन किया गया है।

उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि नव मनोनीत पदाधिकारी एवं सदस्य अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने एवं राष्ट्रहित मे फाउंडेशन के कार्य को जन जन पहुंचाने के साथ देशहित में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग सहित विभिन्न राष्ट्रीय समस्याओं के निवारण के लिए चलाये जा रहे आंदोलन में सक्रिय योगदान देंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर