गौ मांस बेचने का आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार, 03 जून (हि.स.)। बहादराबाद थाना पुलिस ने गौ मांस बेचने व रखने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से 35 किलो गौ मांस बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक बहादराबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम मरगुबपुर में ढाबे में गौ मांस बेचने व रखने की सूचना मिली। सूचना पर उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपित ने भागने का प्रयास किया, किन्तु पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम ईनाम उम्र 52 वर्ष पुत्र महमूद निवासी ग्राम मरगुबपुर बताया। पुलिस ने ढाबे में रखे फ्रीज को खोलकर देखा तो फ्रीज में लगभग 35 किलो गौ मांस रखा मिला। आरोपित ने मांस को गुलशेर पुत्र जाबिर व मुंतजीर पुत्र नादर निवासीगण मरगुबपुर से खरीदने की बात बतायी। आरोपित ने बताया कि उक्त दोनों समय-समय पर गोकशी कर गौ मांस उसे देते हैं। जिसे वह ढाबे से बेचता है।

पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाया, जिन्होंने बरामद मांस की गौ मांस के रूप मे पहचान की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अन्य दोनों आरोपितों की तलाश में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर