सिरमौर में भाजपा ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बनाई बढत

नाहन, 04 जून (हि.स.)। लोक सभा निर्वाचन के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र के जिला सिरमौर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में सम्पन्न हुई। जिला में मतों का विभाजन इस प्रकार से हुआ। भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को नाहन विधानसभा क्षेत्र से 38176 .रेणुका से 28637 ,शिलाई से 27898 ,पच्छाद से 27713 ,पोंटा साहेब से 39918 मत प्राप्त हुए तथा जिला सिरमौर से कुल 162342 मत मिले। उधर कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को नाहन से 30235 .रेणुकाजी से 24152 ,शिलाई से 25581 ,पच्छाद से 27261 व् पोंटा से 24605 मत प्राप्त हुए और कुल मत जिला से 131834 मत मिले।

इसके अतिरिक्त अनिल कुमार को कुल 2397 ,मदन लाल को 1734 व् सुरेश कुमार को २१७५ मत मिले। साथ ही नोटा में 1512 मत पड़े। इस तरह से भाजपा के सुरेश कश्यप को 30508 मतों की लीड जिला सिरमौर से मिली।

हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील

   

सम्बंधित खबर