कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा को बड़ी जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को दी 2,51, 895 मतों से बड़ी शिकस्त

जीत का प्रमाणपत्र लेते हुए भाजपा उम्मीदवार डॉ राजीव भारद्वाज।जीत का प्रमाणपत्र लेते हुए भाजपा उम्मीदवार डॉ राजीव भारद्वाज।जीत का प्रमाणपत्र लेते हुए भाजपा उम्मीदवार डॉ राजीव भारद्वाज।जीत का प्रमाणपत्र लेते हुए भाजपा उम्मीदवार डॉ राजीव भारद्वाज।जीत का प्रमाणपत्र लेते हुए भाजपा उम्मीदवार डॉ राजीव भारद्वाज।जीत का प्रमाणपत्र लेते हुए भाजपा उम्मीदवार डॉ राजीव भारद्वाज।

धर्मशाला, 04 जून (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 में कांगड़ा से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने हिमाचल में बड़ी जीत दर्ज की है। इस चुनाव में भाजपा ने ब्राह्मण चेहरे राजीव भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया था। राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस के आनंद शर्मा को 2,51,895 मतों से पराजित किया। भारद्वाज को 6,32,793 वोट मिले। वहीं आनंद शर्मा को 3,80,898 वोट मिले हैं। संसदीय सीट पर 6372 ने नोटा दबाया। डॉ. भारद्वाज पिछली जयराम सरकार के कार्यकाल में कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुके हैं। वह वर्तमान में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। वह पेशे से चिकित्सक हैं और अपना क्लीनिक चलाते हैं। डा. भारद्वाज कांगड़ा जिला के नूरपुर के रहने वाले हैं। धर्मशाला के डिपो बाजार में भी उनका निवास स्थान है।

भारद्वाज की जीत से कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर भाजपा जीत का चौका लगाने में कामयाब रही। दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के जरिये भाजपा की जीत को रोकने की कोशिश में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। इन चुनावों में स्थानीय और बाहरी प्रत्याशी के मुद्दे को भी तवज्जो मिली। राष्ट्रीय राजनीति के चर्चित चेहरे आनंद शर्मा की छवि भी मतदाताओं को रूझा नहीं पाई।

सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जबरदस्त लीड

विधानसभा-वार आंकडों के अनुसार भाजपा को चंबा जिला के चुराह में 34139, जबकि कांग्रेस को 22796 मत मिले, चंबा में भाजपा 38903 जबकि कांग्रेस को 19430 मत मिले, डलहौजी में भाजपा को 32700 जबकि कांग्रेस को 18408 मत मिले, भट्टियात में भाजपा को 32594 जबकि कांग्रेस को 19428 मत मिले, नुरपूर में भाजपा को 40877 जबकि कांग्रेस को 22145 मत मिले, इंदौरा में भाजपा को 38596 जबकि कांग्रेस को 24926 मत मिले, फतेहपुर में भाजपा को 36577 जबकि कांग्रेस को 22212 मत मिले, ज्वाली में भाजपा को 40204 जबकि कांग्रेस को 27564 मत मिले, ज्वालामुखी में भाजपा को 35357 जबकि कांग्रेस को 19887 मत मिले, जयसिंहपुर में भाजपा को 30938 जबकि कांग्रेस को 22105 मत मिले, सुलाह में भाजपा को 42305, जबकि कांग्रेस को 28106 मत मिले, नगरोटा में भाजपा को 35259 जबकि कांग्रेस को 27038 मत मिले, कांगड़ा में भाजपा को 40029 जबकि कांग्रेस को 17367 मत मिले। शाहपुर में भाजपा को 41510, जबकि कांग्रेस को 19781 मत मिले, धर्मशाला में भाजपा को 35066 जबकि कांग्रेस को 21815 मत मिले, पालमपुर में भाजपा को 30402 जबकि कांग्रेस को 21684 मत मिले तथा बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 36466 जबकि कांग्रेस को 19385 मत मिले। यूं तो हिमाचल की चारों सीटें भाजपा ने जीती हैं, जिनमें कांगड़ा में भाजपा प्रत्याशी को सबसे बड़े अंतर से जीत मिली है।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

   

सम्बंधित खबर