विश्व पर्यावरण दिवसः लेटेकुआली में डेढ़ किमी मार्ग के किनारे लगाये गये पेड़

-खुमटाई सांस्कृतिक कला चर्चा केंद्र की पहल पर वृक्षारोपण

गोलाघाट (असम), 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज देश एवं पूरी दुनिया में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। पूरी दुनिया में इस दिन पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की सभाओं का आयोजन किया गया है। ऐसे में गोलाघाट जिले के नुमलीगढ़ के विभिन्न हिस्सों में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, खुमटाई सांस्कृतिक कला चर्चा केंद्र की ओर से एक अनोखी पहल की गयी है। खुमटाई सांस्कृतिक कला चर्चा केंद्र हर साल एक विशेष थीम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाता है।

खुमटाई सांस्कृतिक कला चर्चा केंद्र अपने द्वारा लगाए गए पौधों को जीवित रखने में कामयाब रहा है। इस बार भी खुमटाई सांस्कृतिक कला चर्चा केंद्र ने अक्षय भूमि फॉर बेटर फ्यूचर थीम के साथ करीब डेढ़ किमी तक सड़क के किनारे विभिन्न फलों और विभिन्न पेड़ों के पौधे लगाए हैं। पौधे लगाने के बाद, उन्होंने लेटेकुआली में सड़क के दोनों किनारों पर लगाए गए पौधों को जीवित रखने की प्रतिज्ञा भी ली।

हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर