राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड: 31 भर्ती परीक्षाओं के लिए संशोधित कैलेंडर जारी

जयपुर, 5 जून (हि.स.)। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा अगले छह माह में 31 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षाओं के आयोजन का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। बोर्ड द्वारा बाइस जून, 2024 से दस जनवरी, 2025 तक 31 भर्ती और पात्रता परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इन परीक्षाओं में प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होंगे।

बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि बोर्ड द्वारा वर्ष 2024-25 में भर्ती परीक्षाओं के आयोजन के लिए 11 मार्च 2024 को पत्र जारी किया गया था, जिसमें अति आवश्यक कारणों से आंशिक संशोधन करते हुए नवीनतम परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। बोर्ड की ओर से इन 31 भर्ती परीक्षाओं में से 23 का आयोजन ओएमआर शीट और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) पैटर्न पर करवाया जाएगा। जबकि नौ भर्ती परीक्षाएं स्किल और सामान्य पैटर्न पर आयोजित होंगी। इसको लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी है।

संशोधन भर्ती कैलेंडर के अनुसार पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती 22 जून 2024, कनिष्ठ अनुदेशक (रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर टेक्नीशियन) सीधी भर्ती 27 जून, कनिष्ठ अनुदेशक (फिटर) सीधी भर्ती 29 जून, कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रिशियन) सीधी भर्ती 30 जून, पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती 13 जुलाई, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड ॥ (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती 28 जुलाई, लिपिक ग्रेड-II/ कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्त 11 अगस्त, सूचना सहायक सीधी भर्ती फेज-II 21,23, 27, 29 अगस्त, छात्रावास अधीक्षक (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) सीधी भर्ती 30 अगस्त, पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती 7 सितंबर, समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 25 से 28 सितंबर, शीघ्र लिपिक-निजी सहायक ग्रेड-1, संयुक्त सीधी भर्ती 5 अक्टूबर, समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर)- 2024 तेईस से 26 अक्टूबर, कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल डीजल) सीधी भर्ती 18 नवंबर, कनिष्ठ अनुदेशक (कम्प्यूटर लैब/आईटी लैब) सीधी भर्ती 19 नवंबर, कनिष्ठ अनुदेशक (रोजगार योग्यता कौशल) सीधी भर्ती 20 नवंबर, कनिष्ठ अनुदेशक (सुईंग टेक्नोलॉजी) सीधी भर्ती 21 नवंबर, कनिष्ठ अनुदेशक (कार्यशाला गणना एवं विज्ञान) सीधी भर्ती 22 नवंबर, कनिष्ठ अनुदेशक (अभियांत्रिकी ड्राइंग) सीधी भर्ती 23 नवंबर, पशु परिचर सीधी भर्ती एक से 4 दिसंबर 2024, कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक) सीधी भर्ती पांच जनवरी 2025, कनिष्ठ अनुदेशक (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस) सीधी भर्ती 6 जनवरी, कनिष्ठ अनुदेशक (ड्राफ्ट्समैन सिविल) सीधी भर्ती 6 जनवरी, कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल मोटर व्हीकल) सीधी भर्ती 7 जनवरी, कनिष्ठ अनुदेशक (वायरमैन) सीधी भर्ती 7 जनवरी, कनिष्ठ अनुदेशक (प्लम्बर) सीधी भर्ती 8 जनवरी, कनिष्ठ अनुदेशक (कॉस्मेटोलॉजी) सीधी भर्ती 8 जनवरी, कनिष्ठ अनुदेशक (टर्नर) सीधी भर्ती 9 जनवरी, कनिष्ठ अनुदेशक (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) सीधी भर्ती 9 जनवरी, कनिष्ठ अनुदेशक (वेल्डर) सीधी भर्ती 10 जनवरी तथा कनिष्ठ अनुदेशक (सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल) सीधी भर्ती का दस जनवरी 2025 को आयोजन किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर