विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्ष लगाने का लिया संकल्प

महोबा

महोबा, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों से वृक्षों को संरक्षित करने तथा पौध लगाकर उनकी सुरक्षा करने की अपील की गई है। बुधवार को क्षेत्रीय वन परिसर में पेड़ों को संरक्षित करने व पौध लगाने का संकल्प लिया गया है।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जनपद के चरखारी जिला में क्षेत्रीय वन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पर क्षेत्रीय वन अधिकारी एस आर निरंजन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वृक्ष इस धरा की शान हैं बिना वजह पेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए और जहां तक हो सके, हमें उनकी सुरक्षा करनी चाहिए। लोगों से पेड़ों को संरक्षित करने और नए पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। और कहा की खाली पड़े मैदानों पर अधिक से अधिक पौधों को रोपितकर उनकी सुरक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। रोज के रोज बढ़ रहे तापमान से बचा जा सकता है। बिना वृक्षों के जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है।

इस मौके पर वन दरोगा कमलेश कुमार,शकील अहमद और ब्रह्माकुमारी बहने मौजूद रही हैं और उन्होंने परिसर में पौधरोपित कर और पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया है।

हर वर्ष 5 जून का दिन विश्व भर में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर्यावरण की सुरक्षा की अहमियत को देखते हुए वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रति वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का फैसला किया था। इसके बाद 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।

हिन्दुस्थान समाचार/उपेंद्र/राजेश

   

सम्बंधित खबर