पुत्र के हमले में गंभीर रूप से घायल पिता की इलाज के दौरान मौत

दरंग (असम), 06 जून (हि.स.)। दरंग जिलांतर्गत सिपाझार में पुत्र के द्वारा धारदार दाव से किये गये हमले में गंभीर रूप से घायल पिता की देर रात इलाजरत अवस्था में मौत हो गयी।

ज्ञात हो कि सिपाझार के ग्वालझार गांव में मंगलवार की रात शशांक शर्मा ने धारदार दाव से अपने माता-पिता पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल माता-पिता को गुवाहाटी मेडिकल कालेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान पिता इंद्रकांत शर्मा की बीती देर रात को मौत हो गयी। इंद्रकांत की पत्नी का अभी भी गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी दोनों को गंभीर हालत में सिपाझार से गुवाहाटी मेडिकल कालेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, पिता इंद्रकांत शर्मा के शरीर से काफी खून बहने के कारण बीती रात मौत हो गई। इस घटना से पूरे सिपाझार में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ किशोर/असरार/

   

सम्बंधित खबर