सुनील छेत्री को ममता ने दी शुभकामनाएं

कोलकाता, 06 जून (हि.स.)। भारतीय फुटबॉल टीम के मशहूर खिलाड़ी सुनील छेत्री ने कुवैत के खिलाफ गुरुवार को अपना आखिरी मैच खेला है। इसके पहले ही उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी। फुटबॉल की दुनिया में उन्होंने कई शानदार रिकार्ड बनाए हैं और अब संन्यास के बाद वह मैच की दुनिया से बाहर रहेंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। सीएम ममता ने माइक्रो ब्लॉकिंग साइट एक्स पर लिखा है, सुनील छेत्री जीवन में एक शानदार नई यात्रा की शुरुआत में आपका स्वागत है। आज आप एक नए अध्याय का सामना कर रहे हैं! स्वागत!

ममता ने आगे लिखा, आप बंगाल के गोल्डन बॉय हैं। राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान, एशिया के प्रसिद्ध स्पोर्ट्स स्टार, दुनिया भर में प्रशंसित गोलस्कोरर हैं। आप हर मायने में सफल हैं। मुझे यकीन है कि आप हमारा गौरव बढ़ाते रहेंगे और अपने साथ-साथ हमारे लिए भी कई सफलताएं हासिल करेंगे।

ममता ने कहा, आज अलविदा कहने का दिन नहीं है। आज नये प्रण लेने का दिन है। आप भविष्य में अपने परिवार, बंगाल और भारत का नाम रोशन करेंगे - हम आशा और प्रार्थना करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

   

सम्बंधित खबर