बलिया : घर के आंगन में मिली अधेड़ की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

बलिया, 07 जून (हि.स.)। भीमपुरा थाना के स्थानीय गांव में 55 वर्षीय अधेड़ का शव शुक्रवार को उसके ही आंगन में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या की गयी है।

भीमपुरा के वार्ड नम्बर एक निवासी विनोद सिंह (55) की बीती रात्रि अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की छानबीन के लिए पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा भी मौके पर पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि मृतक के गले पर धारदार हथियार का निशान है। प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग में की गई हत्या प्रतीत हो रहा है। पुलिस गहराई से तहकीकात कर रही है, जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/दीपक/सियाराम

   

सम्बंधित खबर