जींद: अस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 1.70 लाख हडपने की आरोपित गिरफ्तार

जींद, 7 जून (हि.स.)। अस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर एक लाख 70 हजार रुपये हडपने की आरोपित महिला को सदर थाना नरवाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ कर रही है।

गांव दनौदा कलां निवासी विकास मे 28 दिसंबर 2023 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी रिश्तेदारों के माध्यम से घरौंडा निवासी महिला नीरज सैनी से बातचीत हुई। उसने बताया कि वह उसे चार दिनों में अस्ट्रेलिया टूरिस्ट वीजा पर भेज देगी। चार दिन बाद जो वीजा ऑनलाइन शो हो रहा था। उस पर काई यात्रा नही कर सकता था।

वह किसी दूसरे यूरोप देश का था। जिसे भारत सरकार ने स्वीकृति नही दी हुई थी। बाद में पता चला कि वह दूसरे देश का निकलवाया हुआ है। तब तक वह 1.70 लाख रुपये नीरज सैनी के खाते डाल चुका था। उसने नीरज सैनी से मिलने की कौशिश की तो वह नही मिली और नंबर भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। सदर थाना पुलिस ने विकास की शिकायत पर नीरज सैनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव

   

सम्बंधित खबर