रायपुर : मुख्यमंत्री साय पहुंचे भुवनेश्वर

रायपुर , 12 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बुधवार को ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे। इस दौरान भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से आत्मीय मुलाकात हुई।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला के नव निर्वाचित सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ गेवेन्द्र/गायत्री

   

सम्बंधित खबर